{"_id":"649b2c5d2de73d3639096094","slug":"wife-was-strangled-to-death-the-body-was-thrown-in-the-field-hardoi-news-c-12-1-308359-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव खेत में फेंका, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव खेत में फेंका, दो माह पहले हुई थी शादी
Wed, 28 Jun 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
चांदनी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पति ने किसी विवाद के चलते मंगलवार को पत्नी की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। शादी को अभी दो माह भी नहीं हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद पति सीधे ससुराल पहुंचा और वहां पर साले को बहन का शव खेत से उठा लेने के लिए कहा। शाहाबाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी के सूरतपुर निवासी विजय कुमार ने पुत्री चांंदनी की शादी 3 मई 2023 को सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी प्रवेश कुमार से की थी। विजय ने बताया कि चांदनी आठ दिन पहले ही मायके आई थी। सोमवार व मंगलवार को प्रवेश व चांदनी सेहरामऊ में मेला देखने आए थे। मेले में झूला झूलने के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
बताया कि मंगलवार को मेला देखने के बाद दोनों घर वापस आए। इसके बाद चांदनी ऑटो से शाहाबाद की ओर निकल पड़ी। पीछे से पति प्रवेश कुमार भी निकल गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर के पास प्रवेश कुमार ने चांदनी की गला दबाकर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद उन लोगों को हत्या की जानकारी दी थी। नशे में होने के कारण प्रवेश को घर पर ही रोक लिया गया था। चांदनी की मां ने दामाद पर साथियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह, शाहाबाद सीओ हेमंत उपाध्याय, कोतवाल दिलेश सिंह ने मौके की जांच-पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। प्रवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है।