फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife scolds husband who came home drunk, angry husband climbs mobile tower

Hardoi News: शराब पीकर घर पहुंचे पति को पत्नी ने डांटा, नाराज पति मोबाइल टावर पर चढ़ा

Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wife scolds husband who came home drunk, angry husband climbs mobile tower
हरपालपुर। शराब पीकर बृ़हस्पतिवार दोपहर घर पहुंचे शख्स को पत्नी ने डांट दिया। नाराज होकर पति गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से कूदने की धमकी देकर हंगामा करने लगा। लगभग आधा घंटे बाद पुलिस और ग्रामीणों ने समझाकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के तेरापुरसौली निवासी आरजू खान (28) खेती करता है। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर वह खेत से घर गया था। घर पहुंचने के समय वह नशे में था। इस पर उसकी पत्नी नूरजहां ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर आरजू गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर से कूदने की धमकी देकर चिल्लाने लगा। इसका पता चलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी यूपी 112 पर दी गई तो पुलिस टीम के साथ ही अरवल थानाध्यक्ष अमित सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर वह आधा घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। अरवल थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आरजू से पूछताछ की गई है। पति पत्नी के बीच हुए विवाद में वह टावर पर चढ़ गया था। परिजनों को बुलाकर आरजू को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed