फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wife killed husband with the help of lover

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 16 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
wife killed husband with the help of lover
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम घसो में बुधवार शाम पत्नी ने घर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाठी डंडों सेे पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला के मृतक के चचेरे भाई से अवैध संबंध थे। एएसपी पश्चिमी कपिल देव ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घसो निवासी संतोष यादव (42) पुत्र लाखन सिंह 15 साल से शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा निवासी बहनोई प्रेमपाल के यहां रहता था। वह मजदूरी करता था। घसो में उसकी पत्नी सुनीता दो बच्चों के साथ रहती थी। बुधवार दोपहर संतोष गांव आया था। घर पहुंचते ही उसका पत्नी व वहां मौजूद उसके चचेरे भाई श्याम सिंह से विवाद होने लगा। विवाद से नाराज पत्नी सुनीता व भाई श्याम सिंह ने उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। संतोष को मरणासन्न कर आरोपी बच्चों को गांव में ही छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने घर में संतोष को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ पचदेवरा रामवचन भारती फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता के संतोष के चचेरे भाई श्याम सिंह अवैध संबंध हैं। इसकी जानकारी होने पर संतोष ने आपत्ति जताई थी, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस ने गांव के बाहर छिपी सुनीता को हिरासत में ले लिया। एसओ रामवचन भारती ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी पर संतोष ने छोड़ा था गांव
संतोष यादव की पत्नी सुनीता व उसका प्रेमी श्याम सिंह कई वर्षों से संतोष की जान के दुश्मन बने थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह पत्नी व उसके प्रेमी से रोज रोज होने वाले झगड़ों और उनकी धमकियों से परेशान होकर अपने हिस्से की चार बीघा भूमि बेचकर शाहजहांपुर निवासी बहनोई के घर चला गया था। ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभार संतोष आता था तो आरोपी झगड़ा कर उसे भगा देते थे। बताया कि बुधवार को वापस आने के बाद वह गांव में कई लोगों से मिला था। बताया था कि वह आधार कार्ड बनवाने के लिए जरूरी कागजात लेने के लिए गांव आया है। शाम तक वापस चला जाएगा।

कच्ची शराब बनाती है आरोपी
ग्रामीणों का कहना है कि सुनीता झगड़ालू है। वह प्रेमी श्याम सिंह के साथ मिलकर घर में कच्ची शराब बनाती है। दिन भर उसके यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। बताया कि कई बार पुलिस उसे पकड़ भी चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed