फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wife killed husband

बच्चों को धूप में खड़ा करने से नाराज पत्नी ने की थी पति की हत्या

Sun, 24 Oct 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
wife killed husband
हत्यारोपी पत्नी मोनिका। संवाद - फोटो : HARDOI
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयां निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर बताया कि आरोपी महिला पति की नशे की लत और उत्पीड़न से परेशान थी। बेटों को एक घंटे तक धूप में खड़ा करने से उसकी नाराजगी और बढ़ गई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कुइयां मजरा गदनपुर निवासी अखिलेश (32) पोल्ट्री फार्म चलाता था। 17 अक्टूबर को सुबह उसका शव फार्म से कुछ दूर पड़ा मिला था। हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी मोनिका की तहरीर पर कमोलिया निवासी शिवकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय मामले की तह तक पहुंचने में जुटे थे।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस को अलग-अलग स्थानों से महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलीं तो मोनिका से पूछताछ की गई। उसने अखिलेश की हत्या की बात स्वीकार की। मोनिका ने पुलिस को बताया कि पति अखिलेश शराब पीने का लती था। नशे में आए दिन वह मोनिका और बच्चों को पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अक्टूबर को अखिलेश ने बच्चों को एक घंटे तक बिना किसी वजह धूप में खड़ा रखा था। इसके बाद बड़े बेटे से शराब भी मंगाई थी। उसने 16 की दोपहर ही बांके से वार कर अखिलेश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed