फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife beating husband died

पति की पिटाई से पत्नी ने दम तोड़ा

Fri, 07 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 07 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wife beating husband died

थाना क्षेत्र के नरधिरा गांव में एक विवाहिता को पति

विज्ञापन
ने इतनी बेदर्दी से पीटा की उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने बताया कि घायल पुत्री ने अस्पताल में मायके वालों को पति की करतूत रोते हुए बताई थी। आपसी समझौते पर गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने घटना की सूचना होने से ही इनकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नरधिरा गांव निवासी अतुल उर्फ अरविंद का 3 अगस्त की रात खाने को लेकर पत्नी मनोरमा से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी को लेकर अतुल ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। थाना पुलिस से बचने के लिए उसने पत्नी को इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर गया था।

वहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया था। इस बीच मायके वालोें को भी पत्नी के बीमार होने की सूचना दे दी। इस बाबत मनोरमा के पिता नंद किशोर निवासी पैला थाना नीमगांव खीरी व मां ज्ञानवती ने बताया कि बीमारी की सूचना पर वह लोग बरेली के हास्पिटल पहुुंचे।

वहां उनकी पुत्री ने पति की करतूत बताते हुए कहा कि लाठी-डंडों से पीट पीट कर उसे घायल किया गया है। पिता के अनुसार गुरुवार की सुबह मनोरमा की बरेली में इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वह लोग शव के साथ ही नरधिरा आए। गांव के कुछ असरदार लोगाें के हस्तक्षेप से सुलह समझौता होने के बाद शव का गांव के करीब खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वारदात को लेकर मनोरमा के दोनों बच्चों संध्या (6) व अंशु (2) को गहरा सदमा पहुंचा है। दो वर्षीय अंशु को मां के बगैर रोता देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। उधर, ग्रामीणों ने कि पुलिस कार्रवाई से बचने को मायके वालों से मृतका के दोनों बच्चोें के नाम कुछ संपत्ति करने का समझौता लिखित रूप से ससुरालियों ने किया है। उधर, एसओ लालता प्रसाद साहू ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed