{"_id":"d09904c7af954a0457ab447d4189ce2c","slug":"why-are-silent-on-dengue-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पर खामोश क्यों हैं प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पर खामोश क्यों हैं प्रशासन
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में घटित हो रहे संजीदा मामलों या कार्यक्रमों में भी जिला प्रशासन पर अनदेखी व जानबूझ कर हीलाहवाली का आरोप लगाया गया है। आप और हम चेतना मंच की ओर से इस मुद्दे पर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। मंच ने बताए गए प्रकरणों में जांच की भी मांग की।
कलेक्ट्रेट परिसर में आप और हम मंच की ओर से भाजपा के कमलेश पाठक ने कहा कि जनपद भी डेंगू की चपेट में है और इससे कई लोगों की मृत्यु तक हो चुकी है। सैकड़ों इससे पीड़ित हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग तथा पालिका प्रशासन अपेक्षित कार्रवाई करने में विफल हो रहे हैं। पालिका की ओर से फागिंग भी नहीं कराई जा रही है जबकि कागजों पर फागिंग दिखाकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। समाजसेवी अरुणेश कुमार बाजपेई ने कहा कि 24 अक्तूबर की रात शिवशक्ति जागरण समिति ने देवी जागरण का आयोजन किया था जिसमें भजन सम्राट लखवीर सिंह आए थे। कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका से सीएसएन ग्राउंड की साफ सफाई व चूना आदि डाले जाने को कहा गया था। पालिका के आश्वासन के बाद भी कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। इससे पूर्व 10 अक्तूबर को सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए वैश्य महासभा की ओर से गल्ला मंडी स्थित राम जानकी मंदिर में बैठक बुलाई गई थी।
प्रशासन की पूर्व स्वीकृति के बाद भी बैठक निरस्त करवा दी गई। पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने डीएम को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपा। उनको यह भी बताया कि हर संजीदा मामलों में प्रशासन की चुप्पी आम लोगों तक में आक्रोश पैदा कर रही है। ऐसा क्यों हो रहा है जांच का विषय है। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा स्थापना के लिए अब तक नगर पालिका से सोल्जर बोर्ड चौराहे पर जगह न दिए जाने एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठा निरंजन सिंह देव व पं. रघुनंदन शर्मा की प्रतिमाओं को लगवाने के लिए जिला पंचायत के कोई सार्थक कदम न उठाने पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार, राजेंद्र कुमार त्रिवेदी, रोहित त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, विवेक सिंह चौहान, पारूल दीक्षित, अजय मिश्र, सुनील शुक्ला, राजेश सिंह, सुख सागर मिश्र आदि मौजूद रहे।