फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Whoever showed the path of development, he was responsible regardless

जिसने दिखाई विकास की राह, जिम्मेदार उससे हुए बेपरवाह

Sat, 12 Feb 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Whoever showed the path of development, he was responsible regardless
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र में 21 सालों से बंद पड़ी कताई मिल में फिर से धागे बनने की उम्मीद को पंख नहीं लग सके हैं। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर मिल को चलाने की घोषणा सिर्फ शब्दजाल में सिमट गई है।
विज्ञापन

इसे लेकर स्थानीय लोग खासे मायूस हैं। 1970 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मिल का शिलान्यास किया था। यहां तैयार धागे की मांग एक जमाने में खूब थी। बेपरवाही के कीटों ने मिल के धागे को कुछ इस तरह कुतर डाला कि 2000 का दशक आते-आते यह बंद हो गई।
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा कताई मिलों के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल अंतर्गत प्रदेश की कताई मिलों को शुरू करने की घोषणा की गई थी। जिसमें संडीला की यह मिल भी थी, लेकिन प्रक्रिया नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद पड़ी मिल की अधिकांश मशीनें कबाड़ हो चुकी हैं। जनरेटर जंग खा चुके हैं। खिड़की-दरवाजे टूटने के साथ लोहे के जंगले भी गल गये हैं। पूरा एरिया जंगल की तरह हो गया है। यहां लगा बोर्ड भी जंग खा चुका है।
मिल की स्थापना के बाद यहां पर औद्योगिक क्षेत्र तो विकसित हो गया, लेकिन इस विकास में यह मिल कहीं खो गई है।
लगभग 10 वर्षों से बंद चल रही मिल से अराजक तत्वों ने मशीनों के पुर्जे खिड़की, दरवाजे व मशीन आदि चोरी कर बेच दिए। इसकी जानकारी जब शासन को हुई तो 11 वर्ष पहले यूपीएसटीसी ने प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी से यहां सुरक्षा व्यवस्था की।
मिल ने दिया क्षेत्र को विकास
मिल में करीब 6 हजार लोग काम करते थे। मिल बंद होने के बाद सभी वीआरएस (स्वैच्छिक रिटायरमेंट) दे दिया गया। अधिकांश कर्मचारियों को पीएफ तक नही मिल सका।
मिल के कर्मचारियों शिव सहाय, अर्जुन प्रसाद, रमेश चंद्र, शिव मोहन शर्मा आदि ने बताया मिल शुरू न होने से निराशा है। मिल की स्थापना के बाद क्षेत्र में तमाम कंपनियों की स्थापना हुई।
इनमें प्रमुख रूप से पेप्सिको, पारस दूध, ज्ञानधारा आईपीएल बियर फैक्ट्री, ईस्ट ब्रेड प्लाई पाइप, हल्दीराम नमकीन, पिस्टल निर्माण इकाई समेत छोटी-बड़ी लगभग 150 फैक्ट्रियां लगी हुई हैं। इलाके में एक पेंट की बड़ी फैक्टरी बन रही है ।
इस तरह से शुरू हुआ था मिल का सफर
1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में कताई मील का शिलान्यास किया था। पांच वर्ष में मिल तैयार हो गयी थी। धागे का उत्पादन भी शुरू हो गया।
1989 के दशक में यहां के बने धागों की की आपूर्ति पूरे देश में की जाती थी। उत्तर प्रदेश टैक्सटाइल्स कारपोरेशन (यूपी एसटीसी) के आधीन आने वाली इस कताई मिल की देश में पहचान रही।

1990 में मिल संचालन को लेकर शुरू हुई लापरवाही ने कामकाज को पटरी से उतार दिया। 1998 में धागा उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया। 2001 में कताई मिल के कर्मचारियों को वीआरएस दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed