{"_id":"6616cf52da40ada9d70f13d8","slug":"wheat-procurement-started-at-the-purchasing-center-after-a-month-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113088-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक माह बाद क्रय केंद्र पर शुरू हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक माह बाद क्रय केंद्र पर शुरू हुई गेहूं खरीद
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में बीते एक माह से गेहूं खरीद की बाट जोह रहे क्रय केंद्र मिरगावां पर खरीद शुरू हुई, जबकि अधिकांश क्रय केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
हरपालपुर ब्लॉक के विपणन शाखा के मिरगावां क्रय केंद्र पर बुधवार को ककरौआ गांव के दो किसान श्यामवीर व वडकौनू ने अपनी उपज बेची। केंद्र पर 44 क्विंटल 50 किलो गेहूं की खरीद की गई।
जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए थे, लेकिन किसानों के यहां गेहूं की फसल तैयार न होने से क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। बीते साल अधिकांश किसान सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद बाजार मूल्य अधिक होने के कारण नहीं हो पाई थी। सरकार ने इस साल 150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ाया है।
विज्ञापन
क्रय केंद्र प्रभारी ऋषभ सिंह ने बताया कि इस साल किसान उत्पाद लेकर आए, इसलिए केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा देने के साथ ही 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पल्लेदारी, छनाई का भी किसानों के खाते में भेजा जाएगा।
गेहूं खरीद के लिए एक दर्जन केंद्र खोल दिए गए। अब तक 500 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। जल्द ही गेहूं खरीद में तेजी आएगी। -डॉ. अरूणिमा श्रीवास्तव, एसडीएम सवाजपुर