फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weather surprises , sometimes sunny , sometimes fog

चौंकाता मौसम, कभी धूप, कभी कोहरा

Sun, 17 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 17 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Weather surprises , sometimes sunny , sometimes fog
सर्दी के मौसम का मिजाज चौंका रहा है। इस बार सर्दी की शुरुआत से लेकर 13 जनवरी तक मौसम रात में ठंडा और दिन में चटख धूप की गर्मी वाला रहा। तापमान में गिरावट न होने से सबसे ज्यादा परेशानी कृषि क्षेत्र के साथ गर्म कपड़ों का व्यवसाय करने वालों को हुई। रबी की फसलों का कुल रकबा 3.5 लाख हेक्टेयर में 3 लाख हेक्टेयर गेहूं का रकबा होने से फसल के लिए ग्रहण सा बन रहा था। गर्म कपड़ों का धंधा भी काफी मंदा था । 14 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव आया। 15 जनवरी को सुबह पड़े घने कोहरे के साथ बादलों ने आगाज किया तो लोग भौचक रह गए थे। शनिवार को दिन में कुछ देर धूप निकलने के बाद पूरे दिन और देर शाम तक बर्फीली हवाओं से तापमान गिरा। इससे किसानों एवं गर्म कपड़ों के दुकानदारों के अरमान जाग गए।
विज्ञापन


गिरते तापमान से गेहूं की फसल को होगा फायदा
कृषि वैज्ञानिक एवं डीएओ डा. विनोद कुमार यादव का कहना है कि दो दिन पूर्व तक दिन का तापमान गेहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं था। तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक होने और लगातार चटख धूप होने से गेहूं के पौधे को फलने फूलने के लिए पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही थी। दानों के फूल निकलने से लेकर जल्द बढ़ने को लेकर गतिरोध था । अब मौसम के बदलाव से गेहूं के खेतों में नमी बने रहने से पौधे में दानों के अंकुरित होने की प्रक्रिया को तेजी मिलेगी। इससे गेहूं के उत्पादन पर अच्छा असर रहेगा ।
विज्ञापन


मौसम के मिजाज उम्मीद जगाने वाले
जिले में आटा एवं मैदा उद्योग के अग्रणी उद्यम संस्थापक सजीव अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो दिनों से मौसम के रूख में आए बदलाव से जिले में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल में होने वाली गेहूं की खेती को फायदा मिलेगा। दरअसल हरदोई के किसान सबसे ज्यादा संख्या में गेहूं की ख्ेाती करते है। पिछले वर्ष अतिवृष्टि के कारण गेहूं की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही भारी नुकसान हुआ था । इस बार मौसम का रुख गेहूं के माफिक नहीं था लेकिन अब मौसम के मिजाज उम्मीद जगाने वाले है। आशा है कि मौसम सामान्य रूप से रहेगा और गेहूं का अच्छा उत्पादन होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म कपड़ों के बाजार में आई गर्माहट
दो दिन से बर्फीली हवाएं चलने से दिन में भी मौसम सर्द हुआ है। दिहाड़ी मजदूरों से लेकर मोटर एवं बस आदि की मरम्मत करने वाले मजदूरों को भी आग के सामने बैठने को मजबूर कर दिया। सुबह कोहरा पड़ने से मार्निंग वाक करने वाले लोग घरों से कम ही निकले। ठंड बढ़ने से़े गर्म कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की आमद से गर्माहट आने लगी है। शनिवार को भी घना कोहरा रहने से सुबह की मार्निग वाक पर ब्रेक सा रहा। सूर्यदेव कुछ समय तक गुनगुनी धूप के लिए लोगों में आस जगाए रहे मगर बर्फीली हवाओं ने गुनगुनी धूप पर तुषारापात कर दिया। दोपहर बाद ही बर्फीली ठंड के आगोश में समाए वातावरण में बढ़ी सर्दी से लोग बेहाल दिखे। शनिवार को तापमान का अधिकतम स्तर 18.0 एवं न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed