{"_id":"62b89e085ea5e01e746ccf44","slug":"water-supply-is-not-reaching-through-pipeline-in-three-wards-hardoi-news-knp704455164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वार्डों में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वार्डों में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही
विज्ञापन
फोटो-06- इंडिया मार्का हैंड पंप पर पानी लेने के लिए खड़े नगरवासी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। नगर पंचायत के तीन वार्डों में करीब एक माह से पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में इन मोहल्लों के लोग हैंडपंपों पर घंटों लाइन में लगकर पानी ले रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द पानी की सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
लवकुश, प्रदीप, शिवकुमार ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड-10 में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। इस वार्ड के महतिया वाली गली, गोल बिल्डिंग के पास और स्टेशन के कुछ इलाकों में पेयजल की समस्या है। नगर पंचायत की तरफ से पानी की आपूर्ति तो की जाती है, लेकिन इन मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इसका कारण यहां से पहले के मोहल्लों में लोगों का पाइप लाइन में मोटर लगाना है।
इस कारण पानी आगे बढ़ ही नहीं पाता है। पानी न आने से इन मोहल्लों में लगे हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। लोगों को पानी लेने के लिए अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
लल्लन, राकेश, नारायण प्रजापति, शंकर ने बताया कि नगर पंचायत की पाइप लाइन में पानी न आने से परेशानी है। लोगों को घरों से काफी दूर लगे हैंडपंपों से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी लाना पड़ता है। नगर पंचायत के जिम्मेदारों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसके अलावा रेलवेगंज पूर्वी और रेलवेगंज पश्चिमी के घरों में भी पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। यहां के लोग भी पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं।
नगर पंचायत के लिपिक जय बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ मोहल्लों में पानी की किल्लत है। उसे जल्द ही दूर कराया जाएगा। वार्ड-10 में लोगों ने घरों में मोटर लगा ली हैं। इससे कुछ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। दो से तीन दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।