{"_id":"5e18c43a8ebc3e87cc2f2225","slug":"water-logging-in-school-due-to-miner-break-hardoi-news-knp537620319","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर कटने से प्राथमिक विद्यालय बना तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर कटने से प्राथमिक विद्यालय बना तालाब
विज्ञापन
नौवाखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। विकास खंड क्षेत्र के गांव नौवाखेड़ा मजरा गढ़ी के प्राथमिक विद्यालय के पास से गुजरी माइनर तीन दिन पहले कटने से स्कूल में पानी भर गया है। इसके कारण बच्चे परेशान हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने समस्या को संज्ञान में नहीं लिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने माइनर पटरी सही कर पंपिंग सेट से स्कूल में भरा काफी पानी निकलवा दिया लेकिन अभी भी स्कूल परिसर और आसपास पानी भरा है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पास से गुजरी माइनर बुधवार को कट गई थी। माइनर कटने के बाद आसपास पानी भर गया। पानी स्कूल के अंदर तक पहुंच गया, जिससे स्कूल परिसर तालाब में तब्दील हो गया।
स्कूल परिसर में पानी भरने के बाद बच्चों और शिक्षकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने समस्या का समाधान निकालने में कोई रुचि नहीं दिखाई। शुक्रवार को शिक्षकों व ग्रामीणों ने सहयोग से माइनर की कटी पटरी की मरम्मत की और पंपिंग सेट की मदद से स्कूल परिसर में भरा पानी बाहर निकलवाया।