{"_id":"5e18c4358ebc3e88217d3b6e","slug":"water-logging-in-field-hardoi-news-knp5376215101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा की पटरी कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा की पटरी कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। क्षेत्र के ग्राम मेघपुर के पास से गुजरे बरवन रजबहा की पटरी गुरुवार देर रात कट गई। शुक्रवार सुबह तक आसपास के क्षेत्रों और खेतों में पानी भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई है। सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं आए।
एक सप्ताह पूर्व बरवन रजबहा नहर में पानी छोड़ा गया था। गुरुवार रात ग्राम मेघपुर के पास बरवन रजबहा की पटरी कट गई। पानी भरने से सैकड़ों बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं व आलू की फसल डूब गई। शुक्रवार सुबह खेतों में पानी भरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए और नहर पटरी की मरम्मत करने की कोशिश की।
ग्रामीणों का कहना है कि रजबहा की पटरी कटने की जानकारी सुबह ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन शाम तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। सिंचाई विभाग के जेई अखिलेश गौतम ने बताया कि रजबहा की पटरी कटने की जानकारी मिली है। जल्द ही जेसीबी को मौके पर भेजकर मरम्मत कराई जाएगी।