फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water crisis in front of six thousand population

छह हजार आबादी के सामने पानी का संकट

Fri, 04 Feb 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in front of six thousand population
हरदोई। नगर पंचायत पाली में जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी लगी है। टंकी के लिए दो बोर है। एक बोर की मोटर पहले से ही खराब है, जबकि दूसरी बोर की मोटर भी बुधवार को खराब हो गई, जिससे लगभग छह हजार लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में लगभग 700 स्टैंड पोस्ट से दो बोर के सहारे पानी की आपूर्ति की जाती है। बरगद तिराहे के पास स्थित पानी की टंकी का बोर पांच दिन पूर्व खराब हो गया था।
विज्ञापन

ऐसे में नगर में पानी की सप्लाई एक बोर के सहारे हो रही थी। बुधवार को दूसरा बोर भी खराब होने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बोर खराब होने से लोगों को मोहल्ले में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम तक बोर ठीक न होने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल पांडेय का कहना है कि नगर की पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।
शानू का कहना है कि कोरोना काल में एक दूसरे के घर से पानी लेने में लोग संकोच कर रहे है। हैंडपंप पर भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा।

कमलेश मिश्र ने बताया कि हर बार की तरह अबकी भी लोगों को बोर खराब होने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है। धर्मेंद्र मिश्र का कहना है कि अभी गर्मी की शुरुआत भी नहीं है, तब नगर पंचायत का यह हाल है।
दोनों बोर खराब होने के कारण पेयजल की दिक्कत नगर हुई है। शनिवार तक पेयजल की दिक्कत दूर हो जाएगी। बोर का मरम्मत कार्य चल रहा है।
- अवनीश शुक्ल, ईओ, नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed