{"_id":"573a103f4f1c1bd918ac7dfc","slug":"water-crisis-deepens-in-beniganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनीगंज में गहराया पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनीगंज में गहराया पेयजल का संकट
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 16 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : logo
बेनीगंज। कसबे में पेयजल का संकट गहरा गया है। घने बसे मोहल्लों में लगे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। कसबे के आसपास के तालाब भी सूखे पड़े हैं। इससे लोगों के साथ पशु पक्षी भी पानी के लिए परेशान हैं। कसबे के मोहल्ला कृ ष्णानगर में विनोद यादव के मकान के सामने एक हैंडपंप लगा है। इसमें कई दर्जन परिवार निर्भर हैं। करीब नौ महीने पहले ये हैंडपंप खराब हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में एक दो नहीं दर्जनों बार शिकायत की लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी ढोेकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी मोहल्ले में विश्राम सिंह व कलावती के घर के बाहर लगे हैंडपंप भी लगभग छह महीने से खराब पड़े हैं। इन हैंडपंपों की भी कई-कई बार नगर पालिका में शिकायतें की जा चुकी हैं। रेलवे क्रासिंग के पास अशोक चाय वाले की दुकान के पीछे लगा हैंडपंप भी कई महीने से खराब है। हैंडपंप ठीक कराने के बजाय पास में कूड़ा डाला जाने लगा है।
विज्ञापन
कसबे के कालिया तिवारी, जुबराइल, अशोक यादव, लालू कश्यप और मोहम्मद अंसार ने बताया कि ईओ से लेकर सभासदों तक से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। कसबे के बाहर प्रताप नगर संडीला मार्ग स्थित नटवीर बाबा के परिसर में लगे दो हैंडपंप भी खराब हैं। इस हैंडपंप से राहगीरों की प्यास बुझती थी। अब वह पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्राम झरोइया निवासी वेद प्रकाश व कल्लू के मकानाें के सामने लगे हैंडपंप एक वर्ष से खराब हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से कहा लेकिन वह सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के ज्यादातर तालाब सूखे पड़े हैं। इससे पशु-पक्षी पानी के लिए बेहाल हैं।
विज्ञापन