फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Watchmen important part of the police '

‘पुलिस के अहम अंग होते हैं चौकीदार’

Mon, 16 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
' Watchmen important part of the police '

थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदार पुलिस विभाग का अहम

विज्ञापन
अंग है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें और क्षेत्र में होनी वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और जानकारी तत्काल थाना प्रभारियों को दें।

पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने चौकीदारों की कार्यशाला में उनकी समस्याएं सुनीं और उनका निदान कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि चौकीदार क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें और उसकी जानकारी समय-समय पर एसओ को देते रहें। उनकी क्राइम कंट्रोल में अहम भूमिका है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करें। उन्होंने नए भर्ती चौकीदारों को साइकिल व टार्च उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने चौकीदारों के अधिकारी व कर्तव्यों को बारीकी से समझाया और उनको कार्य करने के तरीके बताए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed