फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Warning to 10 BEOs on negligence in planning

योजना में लापरवाही पर 10 बीईओ को चेतावनी

Sat, 12 Feb 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Warning to 10 BEOs on negligence in planning
हरदोई। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना में लापरवाही कर रहे 10 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी पत्र दिया गया है। उन्हें दो दिवसों के अंदर सभी अभिभावकों के खातों को आधार से जोड़ना होगा।
विज्ञापन

अभी पूरे जनपद में 33 हजार 284 खाते आधार से जुड़ने से बचे हैं। इसकी वजह से इन खातों में बच्चों की यूनिफार्म का पैसा अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बच्चों की यूनिफार्म जूता, मोजा, बैग, स्वेटर, शर्ट, पैंट का पैसा सीधे अभिभावकों के खातों में पहुंचानेे वाली डीबीटी योजना बीईओ की लापरवाही से अधर में लटक गई है। जिले के 10 ब्लॉक ऐसे हैं जहां 33 हजार 284 बच्चों की यूनिफार्म का पैसा खातों में भेजा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें बावन ब्लॉक में 4309, हरियावां में 4084, कोथावां में 3992, टड़ियावां में 3945, कछौना में 3586, सुरसा में 3227, अहिरोरी में 3100, बिलग्राम में 2874, भरखनी में 2680 और टोडरपुर में 2387 खाते लंबित हैं।

इन्हें आधार से जोड़ा नहीं जा सका है। सभी ब्लॉकों के बीईओ को दो दिवस के अंदर सभी खातों को आधार से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए वीपी सिंह ने बीईओ को दो दिवस के अंदर कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताया कि सभी को कई बार डीबीटी के लंबित खातों को आधार से जोड़ने को कहा जा चुका है, लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed