{"_id":"5b5cb4fa4f1c1b4d748b77f6","slug":"wall-fell-in-rain-old-lady-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में दीवार ढहने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में दीवार ढहने से वृद्धा की मौत
hardoi
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मलबा हटाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमी गांव में शनिवार सुबह बारिश के दौरान छप्पर की कच्ची दीवार ढह गई। हादसे में वृद्धा मलबे के नीचे दब गई। उसकी मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव परमी निवासी महराना (60) पत्नी महेश शनिवार सुबह 8 बजे घर में कच्ची दीवार पर रखे छप्पर में खाना बना रही थी। बारिश होने के कारण बेटा रामसनेही (40) भी वहां आकर बैठ गया। तभी अचानक कच्ची दीवार भर भराकर ढह गई। महराना और उसका बेटा रामसनेही मलबे में दब गया। दीवार ढहते ही आसपास मौजूद लोग मदद को पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक महराना की सांसें थम गईं। गंभीर रूप से घायल रामसनेही को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन