{"_id":"6669de9da6a86e18900d8cdd","slug":"wall-collapses-while-digging-foundation-worker-dies-after-being-buried-under-debris-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115668-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नींव खोदते समय दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नींव खोदते समय दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमाम चौक में नींव खोदते समय मजदूर के ऊपर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
संडीला कस्बे के मोहल्ला काजीसरॉय निवासी रफीक (45) मजदूरी करते थे। बुधवार की सुबह मोहल्ला इमाम चौक निवासी इकराम के यहां मजदूरी करने गए थे। दोपहर के समय नींव खोद रहे थे। इसी समय पास की दीवार भर भराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में रफीक दब गए।संडीला सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार में पत्नी नूरबानों, दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर परिजन तहरीर देंगे तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।