{"_id":"5e1a18848ebc3e87ef0a98f2","slug":"wall-collapse-one-died-and-2-injured-hardoi-news-knp5378224157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से एक की मौत, पिता-पुतर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से एक की मौत, पिता-पुतर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकारी के मजरा सहोरा में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में तीन लोग दब गए। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए।
ग्राम सहोरा निवासी बक्सू (62) खेती करते हैं। शनिवार शाम चार बजे वह गांव में ही बने घर के बाहर कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे पुत्र श्रवण (25) और भतीजे मुकेश (27) पुत्र सुंदरलाल के साथ बैठे थे। तीनों बात कर रहे थे। इसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई और छप्पर भी गिर गया। मलबे में बक्सू, श्रवण और मुकेश दब गए।
शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाया। जब तक मलबे से मुकेश को निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। श्रवण और उसके पिता बक्सू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।