फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wage demands performance by cleaning Karrmiyon

वेतन की मांग को सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 06 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wage demands performance by cleaning Karrmiyon

वेतन को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए

विज्ञापन
धरना और प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी मंगलवार को नगर पालिका प्रांगण में एकत्रित हुए और अपने वेतन को तुरंत देने की मांग करने लगे।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी/तहसीलदार आशाराम वर्मा ने बताया कि वेतन पटल पर कार्यरत कर्मचारी के बीमार पड़ जाने के कारण समय से वेतन नहीं दिया जा सका। इसके अलावा वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट भी समय से पास न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई।

धनराशि उपलब्ध न होने के कारण कर्मचारी तेरहवें वित्त आयोग की धनराशि से वेतन देने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में वर्मा ने बताया कि यह धनराशि केवल पालिका के विकास के कार्यों में ही लगाई जा सकती है। अन्यत्र नहीं खर्च की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी तेरहवें वित्त आयोग की धनराशि की मांग करते है तो इसके लिए डीएम व मंडलायुक्त को पत्र लिखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही इस मद से सफाई कर्मियों को वेतन दिया जा सकेगा। उन्हाेंने बताया कि वेतन बिल तैयार हो गया है और जल्द ही कर्मियों को वेतन मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed