फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vrddha kee dhaaradaar hathiyaar se hatya

वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 11 Mar 2022 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
vrddha kee dhaaradaar hathiyaar se hatya
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर गांव मेें गुरुवार की रात घर में सोते वक्त वृद्धा की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वृद्धा के पति ने बेटे के ससुर व साले पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसरापुर गांव निवासी किसान शौकत अली गुरुवार की रात घर के पास स्थित पशुबाड़ा में सो रहा था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी शकुंतला (65) घर में अकेली सो रही थीं। देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर शकुंतला के सिर व पेट पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे शकुंतला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे शौकत अली घर पहुंचे, तो मेन गेट खुला मिला। अंदर पहुंचने पर शकुंतला का खून से लथपथ शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। शौकत के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। शौकत अली ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
शौकत ने बेटे बकरीदी के ससुर अनिल मंसूरी व साले राशिद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी बहू मायके में रह रही है।
इसी रंजिश के चलते बेटे के ससुर व साले ने शकुंतला की हत्या कर दी। घटनास्थल की जांच व शकुंतला के परिजनों से पूछताछ के बाद एसपी ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बकौल एसपी शौकत अली के पांच बेटे हैं। वह अपने छोटे बेटे बकरीदी और पत्नी के साथ रह रहते थे।
जबकि अन्य बेटे अलग-अलग मकानों में रह रहेे हैं। बकरीदी इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी कर रहा है। बकौल एसपी सभी बिंदुओं पर जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed