फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   voter campaign start from today

मतदाता बनने की है आस तो मौका है आपके पास

Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
voter campaign start from today
हरदोई। यदि आप 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और अब तक मतदाता नहीं बने हैं तो आपके पास इसका अच्छा अवसर है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जो 30 नवंबर तक चलेगा। अपने बूथों पर पहुंचकर संबंधित आवेदन कर आप विधानसभा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। आने वाले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत पूरे प्रदेश में आयोग के निर्देश पर शुरू कर दी गई है। जिले में भी इसकी शुरुआत एक नवंबर से हो चुकी है। इसके साथ ही सात, 13, 21 व 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। जो मतदाता सूची व मतदाताओं के नाम जोड़ने, घटाने व संशोधित करने के फार्म रखेंगे। अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि संबंधित उपजिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कौन सा प्रारूप किसके लिए
- निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6
- किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए फार्म 6ए
- नाम विलोपित करने के लिए फार्म-7
- प्रविष्टियों की शुद्धि के लिए फार्म-8
- एक निर्वाचन क्षेत्र से निवास स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8ए
बूथों पर रहेंगे बीएलओ के नाम व नंबर
मतदाताओं को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसको लेकर आयोग ने संबंधित बीएलओ के नाम व उनके मोबाइल नंबरों को बूथों पर ही चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
युवाओं पर रहेगा फोकस
पुनरीक्षण कार्यक्रम में विशेष फोकस युवाओं पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि महाविद्यालयों व कालेजों में जहां 18 साल से ऊपर के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हों, वहां कोई युवा मतदाता बनने से न वंचित रह जाए। इसको लेकर अभियान चलाया जाए व युवाओं को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन
जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम में पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।
विधान सभा क्षेत्रवार मतदाता
सवायजपुर 399056
शाहाबाद 348715
हरदोई 402424
गोपामऊ 333024
सांडी 322546
बिलग्राम 369141
बालामऊ 343869
संडीला 336884
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed