{"_id":"5f0de9938ebc3e63ce24928a","slug":"vivahita-ne-fanshi-lagayee-hardoi-news-knp5711883146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मायके में दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने मायके में दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला मिश्राना स्थित मायके में विवाहिता ने मंगलवार की दोपहर बाद दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका का पति दिल्ली जाने से पहले उसे मायके में छोड़ गया था। देर शाम तक परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।
पिहानी कस्बे के मिश्राना उत्तरी निवासी वेदवती पत्नी सोम शर्मा के मुताबिक उसने अपनी पुत्री पारुल (19) का विवाह लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरेहना निवासी नेतराम के साथ 16 जून 2019 को किया था। नेतराम दिल्ली में जूता बनाने की फैक्टरी में काम करता है। शादी के बाद नेतराम अपनी पत्नी पारुल को लेकर दिल्ली चला गया था। लगभग तीन माह पहले वह पारुल को वापस ले आया। नेतराम दो माह पूर्व जब दिल्ली गया तो पत्नी पारुल को उसके मायके में छोड़ दिया। वेदवती ने बताया कि मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह अपनी पुत्री पारुल, पुत्रों विवेक, अंशू और रोहित के साथ घर में टिनशेड के नीचे बैठी थी। तभी पारुल अंदर कोठरी में चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर जब वेदवती उसे बुलाने गई तो पारुल कोठरी की छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। सूचना पर कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला, कस्बा चौकी प्रभारी रमेश वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।