{"_id":"6237661acde2d323b93847f1","slug":"vivaad-garmaaya-pulis-ne-daala-dera-hardoi-news-knp686542794","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद गर्माया, पुलिस ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद गर्माया, पुलिस ने डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। कस्बे के मोहल्ला सराय मुल्लागंज में सराफा व्यापारी की पड़ोसी से पुुरानी रंजिश में शनिवार को विवाद और मारपीट पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।
दूसरे दिन तीन थानों की पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखनेे लिए मोहल्ले में भ्रमण करती रही। वहीं, मोहल्ले में पुलिस डेरा डालकर पहरेदारी करती रही।
दूसरे दिन पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कस्बा के मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी रामजी सराफा दुकानदार हैं। उनकी पड़ोसी हिमांशु मिश्रा से पुरानी रंजिश चल रही है।
शनिवार को दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग छह लोग घायल हो गए थे।
होली के त्योहार पर माहौल बिगड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दूसरे दिन रविवार को मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माधौगंज, बिलग्राम, सांडी पुलिस लगातार भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
इसके अलावा सराफा व्यापारी के घर के बाहर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने हिमांशु पक्ष से उसके मामा अरुण मिश्रा व दूसरे पक्ष से नरसिंह व अंकित को हिरासत में लिया है। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मोहल्लेे में शांति व्यवस्था कायम है। मामले की जांच की जा रही है।
थानेे के सामने दोनों गुट भिड़े, चले लात-घूंसे
सराय मुल्लागंज मोहल्ले का विवाद शांत कराना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। मोहल्ले में हुआ विवाद रविवार को थाने तक पहुंच गया। थाने के गेट पर दोनों पक्ष एक-दूसरे को सामने देखकर भिड़ गए।
दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। थाने के गेट पर मारपीट होने से पुलिस पर कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया। घटना में पुलिस पूरी तरह असहाय दिख रही है।