फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   virodh pradersan

बहुत हुई मन की बात, अब करो रोजगार की बात..

Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
virodh pradersan
फोटो-7-मंगलीपुरवा के बाहर फल का ठेला लगाकर सपा नेताओं ने इस तरह मांगा युवाओं के लिए रोजगार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। सपा के नेतृत्व में कहीं चौराहों पर युवा फल के ठेले लगाए देखे गए तो कहीं पकौड़े तलते। कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। छात्र संगठन के बैनर तले काली पट्टी बांध कर हाथों में कटोरा लेकर रोजगार की मांग की गई।
विज्ञापन

हरदोई। सपा छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस पर सपा नेताओं ने फल का ठेला लगाकर शिक्षित युवाओं और बेरोजगारों के लिए देश और प्रदेश की सरकारों से रोजगार की मांग की।
विज्ञापन

सपा नेता और पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। भाजपा सरकार में जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बेरोजगारों को, किसानों को, युवाओं को, महिलाओं को भाजपा सरकार धोखा दे रही है। सपा हमेशा युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी सबसे पहले युवाओं व बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार देने का कार्य करेंगे। जब हमारे देश का युवा मजबूत होगा तब हमारा देश मजबूत होगा। इस मौके पर मुकेश सिंह, अंकित सिंह, उमाकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पकौड़े का ठेला लगाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि मन की बात और जुमलों की बरसात से आज के युवा भ्रमित होने वाला नहीं है। देश का युवा अब रोजगार मांग रहा है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि करोड़ों युवाओं की नौकरियां छीनने वाले प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाएगा। देश के बेरोजगार युवा आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं का मसला है। यह न्याय का सवाल है। देश की युवाओं ने आज का दिन राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना कर सीधा संदेश दिया। पदाधिकारियों ने दोहराया कि बहुत हुई मन की बात, अब करो रोजगार की बात। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरि ओम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
हरदोई। राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के मौके पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने पकौड़ा तला कर युवाओं के लिए रोजगार मांगा।
नवीन गल्ला मंडी के गेट पर पकौड़े तलते हुए समाजवादी यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने 2014 में प्रतिवर्ष युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन जुमला साबित हुआ। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठेंगा दिखाने का काम किया है। लॉकडाउन के दौरान जो लाखों श्रमिक प्रदेश में अपने घर वापस आए, रोजगार के अभाव, आर्थिक तंगी, नौकरी न होने और कारोबार व्यापार बंदी से मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इस मौके पर सुधीर गुप्ता मिन्ना, खुशीराम गुप्ता, रिंकू गुप्ता, राहुल सिंह, सोनू ,राजीव प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
हरदोई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिकुनिया पार्क में भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया। पदाधिकारियों ने हाथों में कटोरा लेकर देश के युवाओं के लिए रोजगार की मांग की।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो युवाओं को डिग्री और उनकी योग्यता का मजाक उड़ा रहे हैं। युवाओं के वोटों से सरकार बनाई और उन्हीं के सपनों को ही तोड़ दिया। कहा कि सरकार में छात्र हितों की अनदेखी की गई उसका जवाब भविष्य में यही छात्र अवश्य देंगे। महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रेम प्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव विक्रम पांडे, देवेंद्र विक्रम सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-9- राष्ट्रीय रोजगार दिवस पर तिकुनिया पार्क पर काली पट्टी बांधकर हाथों में कटोरा लेकर रोजगार ?

फोटो-9- राष्ट्रीय रोजगार दिवस पर तिकुनिया पार्क पर काली पट्टी बांधकर हाथों में कटोरा लेकर रोजगार ?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed