फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   virodh pradersan

लाइटें की बंद, मोमबत्ती व दिए की रोशनी में जताया विरोध

Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
virodh pradersan
फोटो-15-टडिय़ावां में कैंडिल जलाकर विरोध प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सत्ता में आने से पूर्व भाजपा द्वारा किए गए वादों एवं युवा विरोधी कार्यों के विरोध में सपाई और कांग्रेसियों ने जिले भर में प्रदर्शन किया। बुधवार रात नौ बजकर नौ मिनट पर एक घरों व कार्यालयों की लाइटें बंद कर मोमबत्तियां जलाईं और सरकार को किए गए वादे याद दिलाए। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने देश में युवाओं को रोजगार दिलाने, किसानों व मजदूर वर्ग को उनका हक दिलाने की सरकार से अपील की।
विज्ञापन

हरदोई। रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने नघेटा रोड स्थित कार्यालय व अपने घर मोमबत्ती, दिए, टार्च जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि हम विश्व के सबसे युवा राष्ट्र हैं और उनकी सरकार की प्राथमिकता हमारे युवाओं को ताकत देने की, रोजगार देने की होनी चाहिए लेकिन उनका ध्यान केवल जुमलेबाजी पर है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा करके सत्ता में आने वाली मोदी सरकार से आज का युवा सवाल पूछ रहा है.. कहां हैं नौकरियां। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, दीपेंद्र सिंह, सोनू दीक्षित, अन्नू दीक्षित, मो. आमिर, अखलाक अहमद, मो. सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने अपने घर पर परिवार के सदस्यों के साथ मोदी सरकार को असफल, नौजवान, किसान, मजदूर, विरोधी बताते हुए मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि आज देश का नौजवान, बेरोजगार, किसान व गरीब तबका मोदी व योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते 10 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। इनके पास बेरोजगारों को रोजगार व पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी देने का कोई प्लान नहीं है।
हरदोई। एनएसयूआई के तत्वावधान में बुधवार रात लाइट बंद कर घंटी बजाते हुए बेरोजगार युवाओं का आवाहन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रात में दीप जलाने का कार्यक्रम इसलिए किया गया कि देश व प्रदेश की सत्ताधारी सरकार जो सत्ता के नशे में बेहोश हैं। उनकी आंखें खुल सके। टड़ियावां में विनीत वर्मा, बघौली में शिवम चौहान, हरपालपुर में मोहम्मद सलताफ, संडीला में चांद मियां, बेनीगंज में सूर्यांश गौतम आदि लोगों ने दिया जलाकर रोजगार मांगा।
हरदोई। समाजवादी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि देश के युवाओं के समर्थन में एक लौ जलाकर भाजपा सरकार से अपील की गई है कि बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा पूरा करो। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम उन्होंने भी दीप जलाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।
हरदोई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर रात नौ बजकर नौ मिनट होते ही सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने अपने घर पर दीपक जलाए। जलते दियों से उन्होंने रोजगार दो... लिखा।

मुकुल सिंह ने कहा कि देश में क्रांति की जरूरत है। भाजपा ने सबको मायूस किया है। गलत नीतियों के चलते 10 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। मोदी- योगी सरकार के पास बेरोजगारों को रोजगार व पढ़े -लिखे नौजवानों को नौकरी देने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ जनपद के लाखों बेरोजगार-नौजवानों सहित पूरे देश में बेरोजगार नौजवानों ने अपने घरों की लाइट बंद कर मोमबत्तियां व मोबाइल की लाइट जलाकर मोदी- योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

फोटो-13- नघेटा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कैंडिल जलाकर विरोध जताते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष क

फोटो-13- नघेटा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कैंडिल जलाकर विरोध जताते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष क- फोटो : HARDOI

फोटो-14-अपने आवास पर पत्नी संग कैंडिल जलाते सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू। संवाद

फोटो-14-अपने आवास पर पत्नी संग कैंडिल जलाते सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed