फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   villagers made wood btidge

रामगंगा पार करने को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनाया लकड़ी का पुल

Sun, 29 Nov 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
villagers made wood btidge
बरौली में बनाए गए लकड़ी के पुल से निकलते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। ब्लॉक क्षेत्र में बरौली में रामगंगा नदी के आसपास बसे गांवों के लोगों ने आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्व प्रधान के सहयोग से 72 मीटर लंबा लकड़ी का पुल बना डाला। इस पुल का लोकार्पण रविवार को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया। इसके बनने से चार गांवों के 15 हजार लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

हरपालपुर ब्लॉक अंतर्गत कई गांव ऐसे हैं, जहां के ग्रामीणों के खेत रामगंगा नदी के दूसरी ओर हैं। रामगंगा नदी को पार करने के लिए या तो किसानों को नाव का सहारा लेना पड़ता है या कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए गौरिया के पूर्व प्रधान अनिल सिंह सोमवंशी ने ग्रामीणों से लकड़ी का पुल आपसी सहयोग से बनाने की चर्चा की।
विज्ञापन

इस पर सभी लोग सहयोग के लिए राजी हो गए। पूर्व प्रधान अनिल सिंह ने पुल में इस्तेमाल होने वाली बांस और यूकेलिप्टस की लकड़ी का इंतजाम कराया तो पप्पू सिंह, योगेश सिंह, राकेश सिंह, शिवनाथ सिंह, देवव्रत सिंह आदि ने पुल बनाने में सहयोग किया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पुल का निर्माण करने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों की सराहना की। इस दौरान दीपांशु सिंह, रोहित राठौर, रामजी मिश्रा, सचिन सिंह, अजीत सिंह, सुरेश कुशवाहा, अरविंद राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में बना पुल
ग्रामीणों के मुताबिक लकड़ी के पुल की लंबाई 72 मीटर है। इसका निर्माण 20 दिन में पूरा किया गया है। निर्माण में लगभग पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं। पुल बनने से बरौली, ज्यूरी, सांई और गौरिया के ग्रामीणों को अपने खेत तक पहुंचने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अन्य लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।
पैदल और साइकिल वाले कर सकेंगे आवागमन
लकड़ी का पुल सभी की सहूलियत के लिए बनाया गया है। इस पुल पर बाइक व अन्य वाहन नहीं आ जा सकेंगे। पैदल और साइकिल से आने-जाने वालों को पुल का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed