फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   villagers attack on line man and police team

ग्रामीणों ने टीम पर बोला हमला, पुलिसकमियों समेत चार घायल

Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
villagers attack on line man and  police team
घायल सिपाही शिवम को पट्टी बांधता दूसरा सिपाही। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के धीरपुर गांव में जेई के साथ ट्यूबवेल की लाइन बिछाने गए विद्युत कर्मियों व पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व ईटा पत्थर से हमला बोल दिया। हमले में दो लाइनमैन व दो सिपाही घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मिघौली गांव निवासी सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने तीन माह पूर्व धीरपुर गांव स्थित अपने खेत में ट्यूबवेल लगवाने के लिए कनेक्शन स्वीकृत कराया था। शनिवार शाम करीब पांच बजे पलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में विद्युत कर्मी ट्यूबवेल की लाइन बिछाने गए थे। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्यूबवेल के लिए चकरोड के किनारे लाइन बिछाने का विरोध किया।
विज्ञापन

जिस पर जेई वीरेंद्र रावत व विद्युत कर्मियों की ग्रामीणों के साथ तीखी बहस हुई। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों, ईंटा पत्थर से टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लाइनमैन लोनार थाना क्षेत्र के नगरा बरसोहिया गांव निवासी गुरुविंदर, हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी लाइनमैन कैलाश, कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित व शिवम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर परशुराम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed