{"_id":"60047c758ebc3e32e764f25d","slug":"vikas-sp-lace-bjp-government-is-cutting-jeetu-hardoi-news-knp6065646126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास सपा के, फीता भाजपा सरकार काट रही: जीतू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास सपा के, फीता भाजपा सरकार काट रही: जीतू
विज्ञापन
फोटो-27-कासिमपुर गांव में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा सरकार में जनता के हित में जो विकास कार्य कराए गए। भाजपा सरकार उन्हीं विकास कार्यों का फीता काटकर अपनी सरकार चला रही है, पर जनता सब जान रही है। बेंहदर ब्लॉक के कासिमपुर गांव में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास स्वयं की कोई उपलब्धि नहीं है। सपा सरकार में 108, 102 एंबुलेंस से प्रसव पीड़ा के वक्त माताओं, बहनों को सही वक्त पर अस्पताल पहुंचा कर जान बचाई गई। करीब 60 लाख दुर्घटना में घायलों को अस्पताल भेजा गया था।
सपा सरकार में 75 ट्रामा सेंटर, 100 बेड के 75 महिला अस्पताल, एक्सप्रेसवे, 1090, मैट्रो जैसे कार्य हुए हैं। साथ ही पांच लाख 43 हजार सरकारी नौकरी भी दी थीं। बीजेपी सरकार में 45 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
सरकार नौजवानों को नौकरी की जगह लाठी मार रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान, बेरोजगार, नौजवान विरोधी सरकार है। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष रियासत खां, कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मो. अहमद सिद्दीकी, रोहित कुमार व नगर महासचिव सूरज सत्यार्थी ने भी संबोधित किया।