{"_id":"5ef23add8ebc3e43292013e8","slug":"vikaas-me-energy-lagayee-sabahsad-hardoi-news-knp567200769","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के विकास में ऊर्जा लगाएं नामित सभासद : श्याम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के विकास में ऊर्जा लगाएं नामित सभासद : श्याम प्रकाश
विज्ञापन
पिहानी। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मंगलवार को पिहानी नगर पालिका में नामित पांच सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया। कहा है कि यह सच है कि शासन से सभासदों को नामित किए जाने में देरी हुई, लेकिन अब जितना भी समय है उसमें नामित सभासद पूरी ऊर्जा के साथ कस्बे को विकसित करने का कार्य करें। नामित सभासदों को एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पिहानी नगर पालिका में बीते दिनों शासन ने वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी, डा. मुजाबिर हुसैन जैदी, पूनम गुप्ता, सुरेश वाल्मीकि और पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला को सभासद नामित किया था। मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी अहिबरन लाल ने कहा कि पालिका परिवार में नए सदस्यों के शामिल होने से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, धर्मेश मिश्रा, विमलेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, गिरीश वाजपेई, ओम प्रकाश शुक्ल, पूर्व नगर अध्यक्ष पीयूष शुक्ला, नवनीत वाजपेई, उमाकांत सिंह, प्रियंक दीक्षित, धीरज गुप्ता, रामदास कटियार आदि मौजूद रहे।
सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन
पिहानी। पालिका सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधायक श्याम प्रकाश, एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, ईओ अहिबरन लाल, कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला समेत मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ
सांडी। पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार को नगर के गुलाब महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम बिलग्राम कपिल देव यादव ने शासन द्वारा नामित सभासद रामलली द्विवेदी, उमेश गुप्त, राकेश चंद्र गुप्त, आशुतोष कुशवाहा व रामनिवास को शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि सभी नामित सभासद नगर के विकास में पालिका को सहयोग दें। सरकार की मंशानुरूप लोगों तक आसानी से मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही सभी का प्रयास होना चाहिए। ईओ विंध्याचल ने नामित सभी सदस्यों को पालिका के कार्य व सभासदों के दायित्व बताए। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश चंद्र गुप्ता, संजीव राजपूत, राजेश चंद्र पाठक, सुमित वर्मा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, नन्हे खां, आमोद त्रिवेदी, पीयूष पाठक व विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
मल्लावां में चार सभासदों ने ली शपथ
मल्लावां। नगर पालिका में शासन से नामित किए गए पांच में से चार सभासदों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। सभासद कमलेश कुमारी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सकी। पालिका परिसर में आयोजित समारोह में मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू और नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने नामित सभासदों को बधाई देते हुए एकजुट होकर कस्बे का विकास कराए जाने की अपील की। एसडीएम बिलग्राम कपिल देव यादव ने नंद किशोर गुप्ता, अनूप कुमार, विनोद स्वर्णकार, तेज सिंह राठौर को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा नेता अभयशंकर शुक्ला, नीरज विद्यार्थी, विशाल जायसवाल, केबी सिंह आदि मौजूद रहे।