फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vibhaag ne nahin sunee to graameenon ne samaajasevee ke saath kar daalee sadak kee marammat

विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने समाजसेवी के साथ कर डाली सड़क की मरम्मत

Fri, 17 Jul 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
vibhaag ne nahin sunee to graameenon ne samaajasevee ke saath kar daalee sadak kee marammat
फोटो-22-हरियावां पेंग मार्ग पर ग्राम चिरैया झाला के निकट सई नदी पर बने पुल के पास हुए गड़ढों को भरते - फोटो : HARDOI
हरियावां(हरदोई)। हरियावां ग्राम पंचायत से पेंग के जरिए गोपामऊ कस्बे को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गौर नहीं किया तो स्थानीय लोगों ने इलाके के एक समाजसेवी से गुहार लगाई। समाजसेवी ने विभागीय अभियंताओं से बात की। नतीजा सिफर रहा। अब समाजसेवी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क के गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी उठाई है। गुरुवार से सड़क के गड्ढों में मिट्टी और राख डालने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

हरियावां - पेंग संपर्क मार्ग की दशा बेहद खराब है। सड़क पर बड़े-बड़ेे गड्ढे हैं। बारिश में जलभराव हो जाता है। इस मार्ग पर पड़ने वाली लगभग दस ग्राम पंचायतों के लोगों को आवागमन में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। कपूरापुर निवासी मुनींद्र सिंह ग्रामीण इलाके में समाजसेवी के तौर पर पहचान रखते हैं। जरूरतमंदों की मदद भी करते रहते हैं। सड़क की दुर्दशा लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को बर्ताई गई। मरम्मत के लिए कहा गया। नतीजा नहीं निकला। कपूरापुर निवासी मुनींद्र सिंह का भी इस सड़क से हर रोज आना-जाना होता है। वह भी मुसीबत का सामना करते हैं। विभागीय अभियंताओं के सुनवाई न करने पर ग्रामीणों ने मुनींद्र सिंह को समस्या बताई। मुनींद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ समस्या का हल करने का निर्णय लिया। गुरुवार से सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया। मुनींद्र सिंह ने मिट्टी, ईंट और राख की व्यवस्था करा दी। कुछ जगह ग्रामीणों ने इसी को गड्ढों में भर दिया। इससे आवागमन में फौरी राहत मिली है। मुनींद्र सिंह कहते हैं कि जब विभाग कुछ नहीं कर रहा तो मजबूरी में वह जो कर पाए, कर दिया है। हरियावां से अछुआपुर तक स्थिति ज्यादा खराब है। इससे यहां के गड्ढे भरवा रहे हैं। मरम्मत कितने दिन चलेगी, यह नहीं पता।
विज्ञापन

ये गांव पड़ते हैं रास्ते में
हरियावां - पेंग मार्ग पर हरियावां, अहमदी, चिरैया झाला, शाहपुर, विनौरा, डगरहा, कपूरापुर, मुरवा, हिंगुआपुर और अछुआपुर पड़ते हैं। आगे इस मार्ग पर थमरवा, जल्लापुर और पेंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed