{"_id":"bfae89edef2397c72bfa2134aaf19b76","slug":"verification-are-wandering-education-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के लिए भटक रहे शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के लिए भटक रहे शिक्षा मित्र
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में समायोजित शिक्षा मित्रोें के वेतन व एरियर के निकालने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भले ही सामूहिक बिल बनाकर भुगतान करने की व्यवस्था कर दी हो। इसके बावजूद जिले के समायेाजित शिक्षा मित्रोें को सत्यापन की जानकारी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पटल सहायक के न मिलने से शिक्षा मित्र डीआई कार्यालय से बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे है। वहीं संघ ने पटल सहायक सत्यापन के नाम पर पटल सहायक पर आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बताते चले कि जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 4108 शिक्षा मित्र व शिक्षा विभाग की ओर से 202 शिक्षा मित्र तैनात है। शिक्षा मित्रों को दो वर्ष का प्रशिक्षण देकर उनको सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात 4108 शिक्षा मित्रों में 3863 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के 202 में 189 शिक्षा मित्र भी शिक्षक के पद पर समायोजित किए जा चुके है। मगर 12 सितंबर को हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सभी शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया के अनुरूप न पाते हुए उनके समायोजन पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट में राहत मिलने के बाद शिक्षा मित्र वेतन जारी करने के प्रयास कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों को वेतन जारी करने का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने समायोजित शिक्षा मित्रों को आर्थिक उत्पीड़न रोकने के लिए सामूहिक बिल बनाने का वेतन व एरियर जारी करने के निर्देश दिए है।
मगर अभी समायोजित शिक्षा मित्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को सत्यापन नहीं हो सका है। सत्यापन की जानकारी के लिए सेामवार केा भारी संख्या में शिक्षा मित्र बीएसए कार्यालय पहुंचे। मगर वहां पर पटल सहायक नहीं मिले। जिस पर उनको डीआई कार्यालय भेजा गया। मगर वह भी वह नजर नहीं है। पटल सहायक के सीट पर न मिलने से शिक्षा मित्र भटकते रहे। पटल सहायक से सही जानकारी न होने से सुबह से देर शाम तक समायोजित शिक्षा मित्र कार्यालय में डटे रहे। वहीें दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष संजीव यादव,आलोक सिंह, जितेंद्र सिंह और अरविंद ने बीएसए को लिखे पत्र में पटल सहायक पर सत्यापन के उपरांत वेतन आदेश निर्गत करने के नाम पर आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने पटल सहायक से पटल हटाने की मांग की है। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि जिनका सत्यापन आ गया है। उनकी सूची जारी कर वेतन जारी किया जा रहा है। वह मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। वहीं आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने सभी शिक्षा मित्रों से अपील की कि उनकी बीएसए से वार्ता हो गई है। उनके वेतन और एरियर का कार्य चल हैं। इसलिए बीएसए व डीआई कार्यालय में अनावश्यक भीड़ न लगाए।