{"_id":"6acfc48bd3e76cef4001eccf","slug":"vending-zones-will-be-developed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158429-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शहर में 1.13 करोड़ से छह स्थानों पर विकसित किया जाएगा वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शहर में 1.13 करोड़ से छह स्थानों पर विकसित किया जाएगा वेंडिंग जोन
विज्ञापन
हरदोई। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कारोबारियों को एक तय स्थान उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए शहर में छह स्थानों पर वेंडिंग जोन बनवाए जाएंगे। इन पर 1.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
शासन ने काम कराए जाने की स्वीकृति दी, प्रक्रिया भी शुरू करा दी है। वेंडिंग जोन बनने से फुटपाथ के दुकानदारों को व्यवस्थित जगह मिलने और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे दुकानदारों को तय स्थान पर कारोबार की सुविधा मिलेगी।
शहर के छह स्थानों पर वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इसमें अस्पताल रोड पर गन्ना विभाग के सामने 21.35 लाख रुपये, कैनाल रोड पर सिंचाई विभाग के सामने नलकूप विभाग के सामने तक 21.35 लाख रुपये, कैनाल रोड पर कोयल बाग कॉलोनी के सामने 14.23 लाख रुपये, नघेटा रोड पर वेंडिंग जोन के लिए 28.48 लाख रुपये, जेल रोड पर कोयल बाग कॉलोनी के सामने वेंडिंग जोन के लिए 14.23 लाख रुपये और कैनाल रोड पर एडीएम आवास के सामने वेंडिंग जोन के लिए 14.23 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
-- -
आबकारी मंत्री के प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर
शहर में अतिक्रमण और वेंडिंग जोन न होने की समस्या काे आबकारी मंत्री ने गंभीरता से लिया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शहर में छह स्थानों पर वेंडिंग जोन विकसित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इस पर मुहर लगा दी है।
-- -
वेंडिंग जोन विकसित किए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। निविदा होते ही काम शुरू कराया जाएगा। प्रयास होगा कि तय समय में गुणवत्तापरक काम करा लिया जाए। -प्रदीप पाल, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग