{"_id":"5d1a51318ebc3e3ca82b4d5b","slug":"van-fall-in-rift-driver-died-hardoi-news-knp499098040","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरातियों से भरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में वैन चालक की मौत हो गई, जबकि तीन बराती घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नूरपुर हथौड़ा निवासी चिराग अली के पुत्र सलीम की बरात सोमवार को संडीला गई थी। बरात में शामिल होने के लिए नूरपुर हथौड़ा निवासी चंद्रप्रकाश (30) पुत्र रघुनाथ, ओमप्रकाश (32) पुत्र शिवराम और गुंडा (45) पुत्र मोतीलाल गांव निवासी प्रतिपाल (26) पुत्र रामेश्वरपाल के साथ संडीला वैन से गए थे। वैन प्रतिपाल चला रहा था।
रात आठ बजे संडीला से वापस नूरपुर हथौड़ा जाते समय माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज-नयागांव मार्ग पर सामने से आई ट्रैैक्टर ट्राली को बचाने के प्रयास में वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में वैन चालक प्रतिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भेज दिया। तीनों घायलों को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।