फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   up got most in plan related to handicapped people

यूपी को मिला निशक्तजनों के कल्याण की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ

Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
up got most in plan related to handicapped people
हरदोई में निशक्त को ट्राई साइकिल देते केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत, सांसद अशोक वाजपेयी, जिला? - फोटो : HARDOI
हरदोई। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डा. थावरचंद गहलोत ने कहा कि नि:शक्तों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है। सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए सबसे अधिक 1263 मेगा कैंप उत्तर प्रदेश में ही आयोजित हुए हैं। उन्होंने शहर के सीएसएन डिग्री कालेज में एलिम्को कानपुर की ओर से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिले के 1074 पात्रों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का प्रयास है कि नि:शक्त जन भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ें। भाजपा सरकार में कोई भी नजरंदाज नहीं किया जा रहा है। देश में आठ हजार कैंप आयोजित किए गए। जिन शिविरों में एक हजार से अधिक नि:शक्तों को सहायता दी जाती है उसे मेगा कैंप नाम दिया गया है। केंद्र सरकार ने नि:शक्तों के लिए सरकारी नौकरी में चार फीसदी का आरक्षण तय किया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी चार फीसदी आरक्षण निर्धारित कर दिया है। नि:शक्तों को यूनिवर्सल आईडेंटिटी कार्ड अगले वर्ष दिसंबर तक दिए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद डा. अशोक वाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

कहा कि डा. गहलोत राज्यसभा में नेता सदन भी हैं। इससे पूर्व वरदान ट्रस्ट के अरुणेश वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत कर ट्रस्ट की गतिविधियों से अवगत कराया। एलिम्को के उप महाप्रबंधक अजय चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, डीएम पुलकित खरे, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, सेवानिवृत्त आइएएस अवधेश कुमार सिंह राठौर, भुवन चतुर्वेदी, फखरुल इस्लाम फक्कन, पारुल दीक्षित, अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उपकरण बांटे गए
हरदोई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने पांच नि:शक्तजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इसके बाद परिसर में ही पूर्व से चयनित 1074 पात्रों को 2073 सहायक उपकरण वितरित किए गए। 729 ट्राई साइकिल, 112 फोल्डिंग व्हील चेयर, 766 बैसाखी, एक ब्रेलकिट, 33 रोलेटर, 10 सीपी चेयर, 22 स्मार्ट केन, एक स्मार्ट फोन, एक डेजी प्लेयर, 100 बीटीआई (कान की मशीन), 98 कैलीपर्स (कृत्रिम पैर एवं हाथ), 188 वॉकिंग स्टिक भी वितरित की गईं।
डीएम जमीन उपलब्ध कराएं, भवन निर्माण का बजट हम देंगे
समारोह के दौरान वरदान ट्रस्ट के अरुणेश वाजपेयी ने केेंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को भवन के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री ने डीएम पुलकित खरे से जानकारी की। डीएम ने बताया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का एक कमरे में ही संचालन है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर डीएम जमीन उपलब्ध करा देंगे तो भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा। 12 कर्मचारियों की तैनाती के लिए भी उन्होंने डीएम को अधिकृत किया।
चर्चा में रही विधायकों और सांसदों की गैरहाजिरी
केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत राज्यसभा में नेता सदन भी हैं। शुक्रवार के कार्यक्रम में गहलोत मुख्य अतिथि रहे। बावजूद इसके जनपद का कोई भी विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और बिलग्राम-मल्लावां से विधायक आशीष सिंह आशू भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। मंच पर लगाई गई होर्डिंग में दोनों सांसदों सदर के जयप्रकाश और मिश्रिख के अशोक रावत का नाम भी पड़ा था, लेकिन दोनों ही सांसद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। भाजपा संगठन की बात करें तो जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन कई अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर नजर नहीं आए।
अशोक वाजपेयी ने जमकर की डीएम की तारीफ
सांसद अशोक वाजपेयी ने जिलाधिकारी पुलकित खरे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डीएम ने न सिर्फ शासन की योजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू कराया, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डीएम ने पौराणिक महत्व के स्थलों का कायाकल्प किया और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सराहनीय प्रयास किया।

छात्राओं को दी सम्मान निधि
वेणी माधव विद्या पीठ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पांच हजार रुपये की सम्मान निधि छात्राओं को देने की घोषणा की। मौके पर ही उन्होंने यह रुपये सांसद अशोक वाजपेयी से छात्राओं को दिलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed