{"_id":"60200abc651ac57070442c86","slug":"up-fire-due-to-short-circuit-in-rice-mill-at-hardoi-massive-damage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में शार्ट सर्किट से लगी चावल मिल में आग, बड़े पैमाने पर नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में शार्ट सर्किट से लगी चावल मिल में आग, बड़े पैमाने पर नुकसान
Sun, 07 Feb 2021 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
मिल में लगी आग बुझाते अग्रिशमन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ रोड पर स्थित एक राइस मिल में रविवार शाम अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद स्टाफ ने मिल मालिक के साथ ही अग्रिशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
आनन-फानन ही मौके पर पहुंचे अग्रिशमन कर्मचारियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत कर दिया। घटना में मिल की कई मशीनें, जनरेटर और भारी मात्रा में धान भी जल गया। शहर के लखनऊ चुंगी निवासी निधीश जैन की लखनऊ रोड पर सनमति उद्योग नाम से राइस मिल है।
रविवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। मिल में मौजूद कर्मचारियों को पहले तो आग लगने का पता ही नहीं चला, लेकिन जैसे ही आग तेज हुई वैसे ही मिल में खलबली मच गई। मिल के कर्मचारियों ने मालिक निधीश जैन को घटना की सूचना दी और इसके बाद अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों को भी घटना से अवगत कराया गया।

मिल में आग लगने की जानकारी पर तीन अग्रिशमन वाहन मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर लगभग एक घंटे बाद आग को शांत कर दिया। घटना में हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर निधीश जैन ने बताया कि ऐसे आंकलन कर पाना मुश्किल है।
उन्होंने बताया कि कई मशीनें जल गईं हैं, लेकिन यह विशेषज्ञ ही बता पाएंगे कि मशीन मरम्मत योग्य बचीं या नहीं। बड़ी संख्या में धान भरी बोरियां भी आग की जद में आईं है, लेकिन जब बोरियों को हटाकर दिखवाया जाएगा तभी स्पष्ट आंकलन हो पाएगा।
गनीमत रही नहीं था सरकारी धान
सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने वाले धान को कुटाई के लिए चावल मिलों में भेजा जाता है। गनीमत यह रही कि जिस मिल में आग लगी, वहां सरकारी खरीद का धान नहीं था। निधीश जैन ने बताया कि जो धान जला है, वह उनका निजी है और सरकारी धान मिल में नहीं है।