फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Eight people making adulterated liquor arrested in Hardoi, liquor also recovered

यूपी: हरदोई में मिलावटी शराब बनाने वाले आठ लोग गिरफ्तार, शराब भी बरामद

Fri, 29 Jan 2021 05:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
UP: Eight people making adulterated liquor arrested in Hardoi, liquor also recovered
पकड़ी गई शराब - फोटो : amar ujala
हरदोई में पंचायत चुनाव करीब आते ही मिलावटी शराब बनाकर बेचने का कारोबार तेज हो गया है। कासिमपुर पुलिस ने स्वाट और एसओजी टीम के साथ मिलावटी शराब बनाकर बेचने का कार्य करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़े पैमाने पर शराब बरामद हुई है। बड़ी संख्या में क्यूआर कोड, रैपर, ढक्कन भी बरामद हुए हैं। 60 हजार रुपये और शराब पहुंचाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को मिलावटी शराब बनाकर बेचने के कारोबार की जानकारी मिली थी। इस पर स्वाट के प्रभारी ब्रज किशोर सिंह और एसओजी प्रभारी अरविंद यादव से संपर्क साध कर पूरी जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


गोपनीय सूचना के आधार पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द पुलिया के निकट शुक्रवार तड़के छापा डालकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए लोगों में समद मिश्रा उर्फ सर्वेंंद्र कुमार मिश्रा निवासी बहुती कला थाना अतरौली, लल्ला निवासी मीननगर कोतवाली संडीला, पंकज और खुशीराम निवासी ग्राम तकिया कोतवाली संडीला, विवेक सिंह निवासी ग्राम बरमोला कोतवाली पिहानी, विनीत मिश्रा निवासी ग्राम ब्रजलालपुर कोतवाली बेनीगंज, वीरेंद्र मिश्रा उर्फ पंडित निवासी मंगलीपुरवा कोतवाली देहात और होरी लाल रावत निवासी ग्राम मुन्नूखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कब्जे से 1125 पौव्वा देसी शराब फाइटर ब्रांड, 90 पौव्वा देसी शराब विंडीज ब्रांड, 60 बोतल हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमन्य अंग्रेजी शराब, 200 क्यूआर कोड, 200 ढक्कन रेडिको के, 150 रैपर फास्टर के बरामद हुए हैं। 60 हजार रुपये भी उनके कब्जे से मिले हैं। शराब लाने ले जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन वाहन भी पुलिस बरामद किए हैं। इस दौरान आबकारी विभाग के सदर के निरीक्षक रामअवध सरोज और संडीला के निरीक्षक दिलीप कुमार वर्मा भी शामिल रहे।

समद पर दर्ज हैं आठ मामले
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया समद शातिर है। समद के विरुद्ध उन्नाव जनपद के थाना औरास में दो, बांगरमऊ में एक मामला दर्ज है। इसके अलावा सीतापुर जनपद के रामपुर थाने में, लखनऊ जनपद के सरोजनी नगर में एक-एक मामला दर्ज है। हरदोई जनपद के संडीला कोतवाली में दो, अतरौली में एक और कासिमपुर थाने में भी एक मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
खुलासा करने वाली टीम में कासिमपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, उप निरीक्षक संजय, सिपाही जयकरन पाठक और विपिन यादव शामिल रहे। स्वाट प्रभारी ब्रज किशोर सिंह, सिपाही अंजनी पांडेय, मंजेश के साथ ही श्रवण जायसवाल और त्रिवेश व एसओजी प्रभारी अरविंद यादव, सिपाही दिनेश शर्मा, कुंदन, उपेंद्र, सर्विलांस टीम के दीवान सुभाष मौर्या भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed