{"_id":"619bd946afdb2b5f653db697","slug":"up-board-exam-list-will-declare-on-22-dec-hardoi-news-knp665488532","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिसंबर को परिषद जारी करेगा परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिसंबर को परिषद जारी करेगा परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 22 दिसंबर को वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची को अपलोड करेगा। जिस पर प्रधानाचार्य 27 दिसंबर तक आपत्तियां दे सकेंगे।
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर प्रधानाचार्य या प्रबंधक 27 नवंबर तक सूचनाओं को अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद गठित समिति द्वारा विद्यालयों के मध्य दूरी संबंधी सूचना दो दिसंबर तक अपलोड होगी। अधिकारियों द्वारा जिओ लोकेशन की सूचना मोबाइल ऐेप के माध्यम से देनी होगी।
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम द्वारा नौ दिसंबर तक प्रधानाध्यापकों द्वारा अपलोड की गई सूचनाओं का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद परिषद उन्हीं सत्यापन के आधार पर 22 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करेगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद सूचनाएं जनपदीय समिति के अनुमोदन के बाद तीन जनवरी तक परिषद की वेबसाइट पर आनॅलाइन की जाएंगी। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम इस आख्या के आधार पर सत्यापन करके केंद्रों के निर्धारण के लिए डाटा अपलोड करेगी।
विज्ञापन
पुन: यदि प्रबंधक, प्रधानाचार्य आदि को कोई आपत्ति है तो डीआईओएस के अनुमोदन के बाद परिषद को 15 जनवरी तक मेल की जा सकती है। इसके बाद 24 जनवरी को अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड की जाएगी।