फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Attack on farmer's house in Hardoi, death of one, report filed against six people including Pradhan's husband

यूपी: हरदोई में किसान के घर पर हमला, एक की मौत, प्रधान के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Feb 2021 12:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
UP: Attack on farmer's house in Hardoi, death of one, report filed against six people including Pradhan's husband
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई में हरपालपुर के ग्राम हड़हा में मामूली विवाद होने पर किसान के घर पर वाहनों से आए पड़ोसी गांव मिरगावां के ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए किसान की मौत हो गई है। मृतक के भाई ने निवर्तमान प्रधान के पति समेत छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम मिरगावां निवासी रामप्रकाश ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर सवायजपुर की तरफ जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में खड़े हड़हा निवासी शिवसिंह से रामप्रकाश ने शराब के नशे में गाली गलौज की। कुछ लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद रामप्रकाश अपने गांव से दो ट्रैक्टर ट्रालियों में ग्रामीणों और वैन व गाड़ी में मिरगावां के निवर्तमान प्रधान के पति छंगे लाल, मान सिंह, होरी लाल, विनय प्रताप, रामप्रकाश आदि के साथ गांव पहुंचा और शिवसिंह के घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर शिवसिंह के भाई कंबू (31) को लाठी डंडों और रॉड से बुरी तरह से पीटने लगे।

अन्य परिजनों के आने पर हमलावर अपने वाहन छोड़कर भाग गए। गंभीर रूप से घायल कंबू को परिजन पहले हरपालपुर कोतवाली और फिर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से कंबू को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मंगलवार को तड़के कंबू की मौत हो गई।

घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम और मां रामबेटी बदहवास हो गईं। मृतक के भाई शिवसिंह ने मिरगावां के निवर्तमान प्रधान के पति छंगेलाल समेत छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, घर में घुसकर मारपीट करने और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर, एक वैन, एक स्कार्पियो भी बरामद की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed