फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled auto collided with private bus

Hardoi News: अनियंत्रित ऑटो प्राइवेट बस से टकराया, अधेड़ की मौत, छह घायल

Wed, 10 Sep 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto collided with private bus
बघौली। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बह्मनाखेड़ा के पास बुधवार दोपहर अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पीछे से प्राइवेट बस से टकरा गया। ऑटो में सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई जबकि छह घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई की ओर से बुधवार की दोपहर एक सीएनजी ऑटो नियमों को ताक पर रखकर ज्यादा सवारियां बैठाकर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित सीएनजी ऑटो बह्मनाखेड़ा के पास पीछे से प्राइवेट बस में जा टकराया जिसमें ऑटो में बैठे एक अधेड़ (52) की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो सवार थाना क्षेत्र के मसीत गांव निवासी श्यामजी गुप्ता (24), भुलभुला खेड़ा निवासी राम सहाय (50), बीकापुर निवासी बल्ले (65), माधौगंज थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा (70), टुड़ाई पुरवा निवासी चंद्रपाल (50) और भगाना (75) पत्नी बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed