फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrollable car collides with tree, two injured

Hardoi News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो घायल

Mon, 04 Mar 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 04 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collides with tree, two injured
मल्लावां (हरदोई)। ट्रक को ओवरटेक करते समय एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी संदीप कुमार (28) मोहल्ले के ही सुधीर (45) के साथ सोमवार की दोपहर निजी कार्य के लिए कार से बिलग्राम जा रहे थे। कार संदीप चला रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रसूलापुर गांव के सामने ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से रोडवेज बस आ गई।
विज्ञापन

बस को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में संदीप और सुधीर घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉ. दिव्यांशु चंद्र ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed