{"_id":"6213d459ee6ff472ef68db19","slug":"uncontrollable-bike-collided-with-pole-youth-dies-hardoi-news-knp681861918","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र में रविवार को देर रात अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहपरिया निवासी अनुज (25) रविवार को बाइक से किसी काम से कछौना तरफ गया था।
भाई शिव सिंह ने बताया कि देर रात बाइक से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में कछौना कस्बा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे के समय अनुज हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने उसे घायलावस्था मेें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
यहां परिजन भी आए गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को भेजी है।
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी नीशू रविवार को हरपालपुर अपनी ननिहाल आया था। जहां से देर रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते मेें कटरा-बिल्हौर मार्ग पर डिग्री कॉलेज के सामने पीछे से आए टेंपो ने टक्कर मार दी।
हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।