फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unconscious woman on the threshold of DM

डीएम की ड्योढ़ी पर महिला बेहोश

Mon, 16 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 16 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 Unconscious woman on the threshold of DM
बेहोश महिला - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। लापता पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के तीन दिन बाद भी पुत्र के न मिलने से आहत महिला सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। कार्यालय पहुंचकर हाकिम से फरियाद सुना पाती इससे पहले ही बेहोश होकर परिसर में गिर गई। महिला को बेहोश होकर गिरता देख लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय बाद होश में आने पर उसे डीएम के पास पहुंचाया गया।

विज्ञापन


कोतवाली शहर के तहत मंगलीपुरवा निवासी सुमन का कुछ वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर पति राकेश से अलगाव हो गया था। इसके बाद राकेश दिल्ली चला गया था। सुमन अपने बच्चों दुर्गा प्रसाद (10), कौशिक (6) व सचिन (3) के साथ रहती है। उसके मुताबिक चार दिन पूर्व बड़ा बेटा दुर्गा प्रसाद दोपहर में घर से बाहर खेलने के लिए निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद नहीं लौटा। कोतवाली में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को वह डीएम से पुत्र की तलाश कराने के लिए गुहार लेकर पहुंची थी। तेज धूप और पुत्र के गुम होने से आहत महिला डीएम से फरियाद सुनाने से पहले ही परिसर में बेहोश होकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed