{"_id":"58af260a4f1c1b701cb242c2","slug":"ugao-vegetables-40-percent-of-the-grant-pao","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियां उगाओ, 40 प्रतिशत का अनुदान पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियां उगाओ, 40 प्रतिशत का अनुदान पाओ
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सब्जी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लौकी, तरोई, करेला और खीरा की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग अनुदान उपलब्ध कराएगा। सब्जी की खेती करने वाले पंजीकृत किसानों को कुल लागत का 40 प्रतिशत अनुदान उनके खातों में विभाग की तरफ से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सब्जी की खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग किसानों को अनुदान उपलब्ध कराएगा। विभाग की तरफ से किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। इस योजना के लाभ के लिए विभाग की तरफ 17 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उद्यान निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि अभी तक लगभग 40 किसानों ने इस योजना के लिए अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को कम से कम ढाई बीघा और ज्यादा से ज्यादा पांच बीघा में सब्जी अनुदान की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसमें किसान की जो लागत आएगी उसका 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अनुदान में किसान को बीज और लोटनल (जाली) उपलब्ध कराया जाएगा। यह लाभ डीबीटी योजना के तहत मिलेगा।
पहले किसान अपने पास से सब्जी की खेती तैयार करेगा उसके बाद उसके खाते में सीधे अनुदान भेजा जाएगा। लोटनल किसान को उद्यान विभाग की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।
सब्जी की खेती करने वाले किसानों को लौकी बोने पर 12 हजार रुपये, कीटाणुओं से रक्षा के लिए जाली और 8 हजार रुपये बीज के लिए दिए जाएंगे । इसी तरह से करेला के लिए 8 हजार रुपये, जाली और 12 हजार रुपये बीज के लिए दिए जाएंगे। तरोई के लिए 11 हजार , जाली और 9 हजार रुपये बीज के, खीरा की खेती के लिए 20 हजार रुपये बीज के लिए दिए जाएंगे।