हादसे में दो युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के पास नहर पुलिया पर एक टवेरा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनुज कुमार सिंह (22) पुत्र अमलेश सिंह निवासी शर्मा हाल्ट कोतवाली शाहाबाद और शरद उर्फ शेरू (20) पुत्र नैमिष राज सिंह निवासी आटदानपुर थाना बेहटा गोकुल की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि अनुज दिल्ली में काम करता था। वह चुनाव में मतदान करने के लिए गांव आया था। वह शेरू के साथ आटदानपुर से वापस घर जा रहा था। इसी बीच रास्ता में हादसा हो गया। अनुज का एक भाई है। वहीं शेरू एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता था। उसके भी एक भाई है। दोनों की बहनें एक ही परिवार में ब्याही है। इसलिए दोनों साथ साथ जा रहे थे।