फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two vihical collabs in hardoi

पुलिस जीप से टकराई वैन, दो घायल

Thu, 17 Sep 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
two vihical collabs in hardoi
माधौगंज आवारा जानवर बचाने के चक्कर में मारुति वैन और पुलिस की सरकारी गाड़ी आपस में टकरा गई। टक्कर लगने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दो को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुरसठ पुलिस चौकी की जीप बुधवार रात पहुंतेरा की ओर जा रही थी। रास्ते में बघौली माधौगंज मार्ग पर सूरत पुरवा के पास जीप दूसरी ओर से आ रही वैन से टकरा गई। हादसे में वैन चालक रामनिवास (22) पुत्र श्रीकृष्ण व मनीषा (20) पत्नी बबलू निवासी ग्राम नूरपुर हथौड़ा थाना बिलग्राम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस जीप में सवार सिपाही को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल राम निवास व मनीषा को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed