{"_id":"6236154badcd7e55f05a8a67","slug":"two-trucks-burnt-by-fire-goods-worth-lakhs-ashes-hardoi-news-knp6863746107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो ट्रक जले, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो ट्रक जले, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। नेशनल हाईवे पर देवमलपुर स्थित भोलेनाथ ढाबे पर खड़े दो ट्रकों में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में एक ट्रक पर लोड सुपारी और परचून और दूसरे ट्रक में लोड टेंट का सामान जलकर राख हो गया।
घटना के समय दोनों के चालक ट्रक खड़े कर अपने गांव डर्रा में होली मनाने गए थे। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डर्रा गांव निवासी बब्लू व छविनाथ ट्रक चालक हैं। दोनों गुवाहाटी से सामान लेकर दिल्ली के लिए निकले थे।
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के देवमलपुर गांव के निकट भोलेनाथ ढाबा के किनारे दोनों ट्रक खड़े कर होली मनाने डर्रा गांव स्थित अपने घर चले गए थे। शुक्रवार दोपहर दोनों ट्रकों में आग लग गई।
विज्ञापन
लपटें निकलती देख रोड पर अफरातफरी मच गई। जानकारी पर पहुंचे गांव के इमरान और सनी समेत कई लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तब तक दमकल वाहन के साथ सीओ एके त्रिपाठी, कोतवाल दिलेश सिंह और जहानीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे।
जब तक आग बुझाई गई एक ट्रक में लोड टेंट का सामान और दूसरे में लदी सुपारी व परचून का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। सीओ ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।