{"_id":"61607bfd8ebc3ed33a55ebb2","slug":"two-more-notices-including-kunti-nursing-home-hardoi-news-knp657115310","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंती नर्सिंग होम समेत दो को फिर भेजी गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंती नर्सिंग होम समेत दो को फिर भेजी गई नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड ने कुंती नर्सिंग होम के प्रबंधक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष डॉ. अरुण मौर्य को दूसरी नोटिस भेज दी हैं। नोटिस में बकाया किराये का भुगतान एक सप्ताह में करने और मकान खाली करने का निर्देश सचिव ने दिया है। एक अन्य व्यक्ति को भी दूसरी नोटिस दी गई है।
जिला सहकारी फेडरेशन के सचिव अपर जिला सहकारी अधिकारी राम समुझ वर्मा ने कैनाल रोड स्थित कुंती नर्सिंग होम के प्रबंधक और खगेश्वरपुरवा निवासी राजेश कुमार को सोमवार को नोटिस जारी की है। नर्सिंग होम के प्रबंधक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष डॉ. अरुण मौर्या हैं, जबकि राजेश कुमार पीलीभीत में सहकारिता विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। नोटिस के मुताबिक डीसीएफ का खगेश्वरपुरवा में मकान है।
इस मकान को वर्ष 2006 में किराये पर कुंती नर्सिंग होम को दिया गया था। अब डीसीएफ उक्त मकान में अपना कार्यालय स्थापित करना चाह रही है। 29 जून 2018 को डीसीएफ की प्रबंध कमेटी ने भी प्रस्ताव पारित कर किरायेदार को बेदखल कर दिया है और बकाया किराया जमा करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। नोटिस के मुताबिक कुंती नर्सिंग होम का कब्जा वर्ष 2006 से है। कब्जा हटाने के लिए पूर्व में भी नोटिस दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
अब कहा गया है कि अगस्त 2021 तक का 93,500 रुपये का भुगतान एक सप्ताह में कर मकान खाली कर दें। इसी तरह राजेश कुमार को 84,000 रुपये अवशेष जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीती 13 सितंबर को भी उक्त दोनों लोगों को नोटिस भेजी गई थी। अब दूसरी नोटिस जारी की गई है।