फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two more corona positive found in hardoi

जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
two more corona positive found in hardoi
जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव - अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 42, एक्टिव केस 36 अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। जनपद में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं । इनमें से एक मुंबई से लौट कर आया है जबकि एक युवक सकाहा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दंपति के संपर्क में आया था। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है ।इनमें 6 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 36 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव पाए गए दोनों युवकों को कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला छीपीटोला निवासी 22 वर्षीय युवक मुंबई में एक दुकान पर बिजली कारीगर के तौर पर काम करता था । बीती 23 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से लखनऊ पहुंचा था ।लखनऊ से रोडवेज बस से हरदोई आया था ।इसके बाद उसे चठिया में स्थित सेंटर में क्वॉरेंटीन कर दिया गया था । 26 मई को उसे कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था । गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है । युवक के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी चठिया क्वॉरेंटीन सेंटर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे कोविड-19 अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिला दूसरा केस 25 वर्षीय युवक का है। वह बावन विकासखंड के सकाहा का रहने वाला है। वह होली में गांव आ गया था और तब से गांव में ही था। बीते दिनों सकाहा निवासी दंपति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर कानूनगो ट्रेनिंग स्कूल में क्वारेन्टीन किया गया था ।साथ ही सभी के नमूने भी जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इन्हीं में उक्त 25 वर्षीय युवक भी शामिल था और गुरुवार को आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है। उसे भी कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed