{"_id":"8e1ccb6b957645e28850d32a79c2c25c","slug":"two-killed-in-road-accidents-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/बघौली। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढोली मजरा बरौली निवासी प्रहलाद उर्फ गुड्डू (30) पुत्र श्रीपाल बाइक से बघौली पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था। रास्ते में नई बस्ती के पास पिकप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। चालक पिकप छोड़ कर फरार हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने लखनऊ हरदोई मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाबुझा कर डेढ़ घंटे के बाद जाम खुल सका।
परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोडऱपुर के पास सड़क किनारे खड़े विशन(35) पुत्र राम सहायक को बाइक ने 28 सितंबर को टक्कर मार दी थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उसने लखनऊ से वापस ले आए थे और बुधवार की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी। वह टोडरपुर बाजार सामान खरीदने गए थे। तभी यह हादसा हो गया।